जनता पछू रही है : क्या उमंग सिघार ं बन सकते हैं मध्यप्रदेश के अगले मख्यमंत्री
राजनीति में सबसे बड़ा सवाल हमेशा यही होता है कि अगला नेतृत्व किसके हाथ में होगा।
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार को घेरने और जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाने के कारण उनकी राजनीतिक सक्रियता पहले से अधिक मजबूत दिखाई दे रही है। कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल सिंघार ने प्रदेशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भविष्य में उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा सकता है। कांग्रेस ने अब तक मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों और आदिवासी नेतृत्व को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी उमंग सिंघार के नाम पर भरोसा जताएगी।
आदिवासी नेतृत्व का बड़ा चेहरा : उमंग सिंघार
मध्यप्रदेश में आदिवासी समुदाय का राजनीतिक महत्व लगातार बढ़ा है। राज्य की कई विधानसभा सीटों पर आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। राज्य की 47 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं, जबकि कई सामान्य सीटों पर भी आदिवासी मतदाता चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। धार जिले से आने वाले सिंघार लंबे समय से क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर की राजनीति में सक्रिय हैं। विधायक, मंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन और विधानसभा दोनों स्तरों पर अपनी भूमिका निभाई है। सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने और प्रदेशभर में सक्रिय राजनीतिक मौजूदगी के कारण उनकी पहचान कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं में हुई है। यदि कांग्रेस भविष्य में आदिवासी नेतृत्व को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाती है, तो उमंग सिंघार का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हो सकता है।
क्या जनता उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है?
मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर चर्चा लगातार तेज हो रही है। सिंघार के समर्थक उन्हें कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में देखते हैं, जबकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वे प्रदेश में कांग्रेस के उभरते हुए प्रमुख नेताओं और प्रभावशाली आदिवासी नेताओं में एक बड़ा चेहरा हैं। वे लगातार प्रदेश के दसों संभाग में दौरा कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और जनसामान्य से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। यही सक्रियता उनकी छवि एक जमीनी और जनसरोकारों से जुड़े जननायक के रूप में मजबूत बन रही है।
उमंग सिंघार समाज के विभिन्न वर्गों के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। महिलाओं, युवाओं, गरीबों, दिव्यांगजनों, आदिवासी समाज सहित अन्य वंचित वर्गों और किन्नर समुदाय से संवाद एवं उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के कारण उनकी छवि सद्भाव समभाव की बनती जा रही है और वह जनता के बीच एक उम्मीद बनते जा रहे है उनके समर्थकों का कहना है कि सभी वर्गों के लिए सहजता और समानता के साथ उपलब्ध रहने की यही शैली उन्हें जनता से राजनैतिक जुड़ाव के साथ भावनात्मक रूप से भी बांध रही है जिस कारण जनता सिंघार को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाह रही है।
मुख्यमंत्री पद की हलचलों के बीच: उमंग सिंघार के विचार
मध्यप्रदेश की राजनीति में लगातार बढ़ती स्वीकार्यता और लोकप्रियता के बीच आगामी मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का नाम तेजी से चर्चा में है। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता किसी पद की महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि जनता की सेवा है। सिंघार ने कहा कि जनसेवा का संस्कार उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला है। उन्होंने अपनी बुआ एवं मध्यप्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय जमुना देवी का स्मरण करते हुए कहा कि बुआ जी ने जीवनभर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और हर परिस्थिति में जनहित को सर्वोपरि रखा।
बुआ जी से प्रेरणा लेकर मैने राजनीति का मार्ग चुना। मेरे लिए प्रदेश की जनता देवतुल्य है और मैं केवल एक जनसेवक हूँ। वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनहित और जनाधिकार की लड़ाई लड़ रहा हूँ। मेरा मानना है कि मैं सत्ता पक्ष में रहूं या विपक्ष में, मेरी सर्वोच्च जिम्मेदारी प्रदेश की जनता के प्रति है और मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने में विश्वास रखता हूँ। मैं पुनः दोहराया हूँ कि मुझे किसी पद की महत्वाकांक्षा नहीं है। मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता हूँ मेरा उद्देश्य केवल जनता और देश की सेवा करना है। जब भी मध्यप्रदेश की जनता या देशहित की बात आएगी, मैं सदैव प्रथम पंक्ति में खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा।
निष्कर्ष
उमंग सिंघार के पास लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन पर मजबूत पकड़, व्यापक जनसंपर्क और नेता प्रतिपक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने जैसी कई ऐसी विशेषताएं हैं, जिन्होंने उन्हें कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में स्थापित किया है। आदिवासी समाज के एक प्रभावशाली प्रतिनिधि होने के साथ-साथ उन्होंने प्रदेशभर में लगातार दौरे कर जनता से सीधा संवाद बनाए रखा है, जिससे उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक स्वीकार्यता में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।
आने वाले 2028 विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व का सामूहिक निर्णय और उस समय के राजनीतिक समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की रणनीति यह तय करेगी कि मजबूत दावेदार के रूप में उभरे उमंग सिंघार क्या वास्तव में मध्य प्रदेश की सत्ता की कमान संभालने तक पहुंच पाते हैं। लेकिन जनता और समर्थक लगातार अपने नेता को मुख्य मंत्री के रूप में देखने को लेकर उत्सुक है और एक उम्मीद लगाए हुए है